Live

Jharkhand News

बोकारो से 851 राम भक्तों के साथ आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या रवाना, रामभक्तों ने जय श्री राम के लगाए नारे

A
Akanksha Kumariलेखक

बोकारो:- बोकारो रेलवे स्टेशन से आज फिर से दूसरी बार आस्था स्पेशल ट्रेन बोकारो के 851 राम भक्तों को लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान कर गई।

इस आस्था स्पेशल ट्रेन में बोकारो समेत धनबाद जिले से 1400 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं,जो कल अगले सुबह अयोध्या पहुंचेंगे ।उसके बाद रामलाल का दर्शन करेंगे।


राम भक्तों के अयोध्या जाने का उत्साह सभी राम भक्तों में देखा गया। राम भक्तों का कहना था कि यह हमारे लिए काफी गर्व का विषय है।

क्योंकि सनातन धर्म के लोगों को वर्षों वर्ष के बाद राम लाल का दर्शन भव्य मंदिर में होने जा रहा है। इस आस्था स्पेशल ट्रेन को जब बोकारो जिला अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उसके बाद राम भक्त जय श्री राम के नारों के साथ अयोध्या प्रस्थान कर गए।

सभी ने एक स्वर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें