बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लूटकांड में 15 वीं गिरफ्तारी
मुंबई में मजदूरी कर रहा था 1 लाख का इनामी
समस्तीपुर:-समस्तीपुर के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुए करीब10करोड़ के लूट मामले में पुलिस ने फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस की टीम ने पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धमौन गांव में छापेमारी कर लूट कांड में फरार चल रहे यदुवंश राय के बेटे बैजनाथ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी समस्तीपुर से मुंबई फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के घर से तलाशी के दौरान करीब10लाख रुपए मूल्य का सोना बरामद किया था,जो बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र से लूटा गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बैजनाथ महाराष्ट्र से पटोरी पहुंचा है और सोना को ठिकाना लगाने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और बैजनाथ कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी संजय पांडे ने बताया कि बैजनाथ इस लूट कांड के बाद यहां से फरार हो गया था। मुंबई में जाकर छिप गया था। वहां आरोपी कल्याणी इलाके में मजदूरी का काम कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि यह लूटा हुआ सोना को ठिकाना लगाने के लिए पटोरी आया है। इसके बाद पुलिस टीम ने इसे गिरफ्तार कर लिया। और इसकी निशान देही के आधार पर लूट के दौरान हिस्सा के रूप में मिले करीब65ग्राम सोना इसके घर से बरामद किया गया।
एएसपी ने बताया कि यह लंबे समय से वैशाली के सोना लूट गिरोह मैं शामिल है और इस लूट की घटना को अंजाम दे रहा है। एएसपी ने बताया कि बैजनाथ की ओर से आपराधिक घटना को अंजाम देकर अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसे कोर्ट से रिमांड पर लेकर सोना बरामदगी को लेकर पूछताछ की जाएगी। इस मामले में यह15वीं गिरफ्तारी है। इसे पूर्व14बदमाशों को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
एएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस की ओर से की जा रही लगातार कार्रवाई में अब तक कुल15लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके साथ ही इस मामले में3किलो485ग्राम186मिलीग्राम सोने की बरामद की हुई है। जिसका कीमत करीब3.85करोड़ रुपए है।बता देकी घटना7मई को हुई थी।
इसी साल मई में दिनदहाड़े आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में धावा बोलकर करीब15लाख रुपए नगद के अलावा10करोड़ से अधिक का सोना लूट लिया था। इस मामले में पूर्व में लूट के मास्टरमाइंड रमेश झा के साथ ही दीपक कुमार उर्फ दीपक मुंशी समेत कर्मवीर उर्फ धर्मवीर समेत15लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बैंक से अधिकतर गोल्ड लोन के रूप में जमा किए गए सोने की लूट हुई थी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।