Live

Jharkhand News

चंदनकियारी विधानसभा में आगामी 16 मार्च को ऐतिहासिक रूप से ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की जाएगी

A
Akanksha Kumariलेखक

बोकारो:-नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी के आवासीय कार्यालय में बीजेपी के ओबीसी मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई। जहां मुख्य से बोकारो जिले के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि चितरंजन साव,विधायक प्रतिनिधि विनोद गोराई के अलावे के ओबीसी मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित थें।


इस दौरान ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत यादव के दिशा-निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के ओबीसी की सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की जाएंगी। ताकि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बीजेपी मजबूती के साथ चुनाव जीत सरकार बनाएंगे। कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में एनडीए की 14 सीटों पर जीत होगी। मीडिया के सवाल पर कहा कि धनबाद एवं चतरा सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा जल्द होगा। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में प्रदेश के झामुमो कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार की सुपरा साफ हो जाएंगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें