JHARKHAND NEWS
झूमते-गाते निकली शिव भक्तों की टोली, सावन की तीसरी सोमवारी पर देवाकी मंदिर में करेंगे जलाभिषेक
लोहरदगा : लोहरदगा से लगभग 30 किलोमीटर पैदल चलकर सैकड़ों शिव भक्त गुमला के देवाकी मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए रवाना हुए. झूमते-गाते शिव भक्तों की यह टोली भगवान भोलेनाथ की आराधना को लेकर व्याकुल है. सावन की तीसरी सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार हुआ है. इस टोली में युवा, किशोर, बच्चे, वृद्ध सभी शामिल हैं. सभी का उत्साह चरम पर है. भगवान की आराधना को लेकर सभी उत्साहित हैं. बात दें की, लोहरदगा शहरी क्षेत्र के महाकाल क्लब महाबीर चौक के तत्वावधान में सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई. लोहरदगा के डीसी ने शिव भक्तों को रवाना किया है. यह शोभायात्रा लोहरदगा से चलकर गुमला जिला के देवाकि मंदिर पहुंचेगी. जहां पर शिव भक्त सावन की तीसरी सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे. शोभायात्रा से पूर्व महाकाल क्लब द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण, सुनील अग्रवाल,रमेश साहू,सुमित राय सहित कई लोग शामिल हुए.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।