पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
चोरी का सामान के साथ 8 अपराधी गिरफ्तार
जमशेदपुर:- शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही छिनतई की घटनाओं का खुलासा करने में सफलता पाई है. एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए विशेष छापामार दल गठित किया गया था,जिसने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है,जिनके पास से चोरी की मोबाइल समेत अन्य सामान भी बरामद हुए हैं. एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार हुए लोगों में से दो सरयकेला और 6 जमशेदपुर के रहनेवाले हैं. एसएसपी ने बताया कि बीते दो हफ्ते से जमशेदपुर समेत आस-पास के क्षेत्रों में हुई चोरी और छिनतई की घटनाओं को इन लोगों द्वारा ही अंजाम दिया जा रहा था. ये दो गुट में बंट कर विभिन्न स्थानों पर चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे.
वहीं इनके पास से चोरी की मोबाइल समेत कई अन्य सामान बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार लोगों में धतकीडीह हरिजन बस्ती का संजय मुखी (23) और बिष्टुपुर नॉर्दन टाउन का बाबूलाल बाग (23) हैं. इन दोनों को पहले कदमा के एंटी काइम चेंकिंग के दौरान काले रंग की पल्सर के साथ गिरफ्तार किया गया था. बाद में इन दोनों ने ही अन्य अपराधियों का खुलासा किया. उनकी निशानदेही पर बर्मामाइंस के लखन सिंह उर्फ लख्खू (19),मानगो मनीष कुमार (24),बिरसानगर नेल्सन डेविड (28),बिष्टुपुर के अकबर अंसारी (22) को गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरी ओर 14 अप्रैल को बिष्टुपुर में जुगसलाई की महिला से हुई छिनतई की घटना में आदित्यपुर से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें पुलिस ने आदित्यपुर से बाबुल कुमार (23) और जयप्रीत सिंह उर्फ रॉकी (30) को गिरफ्तार किया है. वहीं बरामद सामानों में 13 मोबाइल,एक काले रंग की पल्सर बाइक और लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद की गई है. वहीं उनके पास से बैंगनी रंग का एक पर्स भी बरामद किया गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।