Live

आनंद मंगल का दीपोत्सव मेला 29 से

देशभर से लगेंगे विभिन्न उत्पादों के 70 स्टॉल

A
Akanksha Kumariलेखक

धनबाद:-धनबाद की महिलाओं द्वारा संचालित आनंद मंगल संस्था पुनःअपने वार्षिक दीपोत्सव मेले2023का आयोजन करने जा रही है। दो दिवसीय यह मेला29और30अक्टूबर को धनसार के सिद्धिविनायक में आयोजित किया जा रहा है। आनंद मंगल की अध्यक्ष बरखालोहारीवाल ने बताया कि जैसा की सर्वविदित है इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों के सुन्दर परिधानों के साथ-साथ गृह सज्जा से जुड़े आर्कषक वस्तुएं त्योहारों को रंगीन बनाने का काम करेगी।लोहारीवाल ने शनिवार को धनबाद प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दो दिनों के इस मेले में कुल70स्टॉल जिसमें जयपुर,दिल्ली,वाराणसी,भागलपुर,बर्दमान,बराकर,सूरत सहित अन्य शहरों से लगाए जायेंगे.यहां एक छत के नीचे देशभर की विविध संस्कृति से धनबाद से लोग अवगत होंगे और पसंद की चीजें खरीद सकेंगें।

मेला में खरीददारी के साथ माथ चटपटे व्यंजनों का भी स्वाद मिलेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष बरखा लोहारीवाल, संगीता, मीनू, दिप्ती, खेता, पायल, नीतू, नीधी, विजयता, संगीता ड्रोलिया इत्यादि जुटी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें