महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में फूट! : अलग-अलग एलान से शरद पवार नाराज, कहा : नहीं हो रहा गठबंधन धर्म का पालन

Edited By:  |
Split in Mahavikas Aghadi in Maharashtra! Split in Mahavikas Aghadi in Maharashtra!

NEWS DESK : सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर आ रही है कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में फूड़ पड़ गयी है। इस फूट की बड़ी वजह शिवसेना उद्धव गुट बना है, जिसने बुधवार को अपने 17 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इनमें तीन सीटों पर कांग्रेस के दावेदार भी सिंबल मिलने का इंतजार कर रहे थे।

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में फूट!

वहीं, शिवसेना उद्धव गुट की घोषणा से शरद पवार भी नाराज हैं। उनका कहना है कि सहयोगी गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम भी नाराज हैं। वे मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें खुद राहुल गांधी ने टिकट का भरोसा दिया था।

उद्धव गुट ने यहां अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है, जिन्हें खिचड़ी घोटाले में ED ने समन भेजा है। मुंबई साउथ-सेंट्रल और सांगली सीटों पर भी कांग्रेस के नेता टिकट मिलने की उम्मीद कर रहे थे। वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) नेता प्रकाश आंबेडकर ने भी MVA से अलग लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बुधवार को 8 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा कर दी।


Copy