बोचहां विधायक मुसाफिर पासवान का निधन : VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Edited By:  |
VIP MLA MUSAFIR YADAV KA NIDHAN VIP MLA MUSAFIR YADAV KA NIDHAN

पटना-एक दुखद खबर सत्ता के गलियारा से है जहां वीआईपी पार्टी के बोचहां विधायक मुसाफिर पासवान का निधन हो गया है।वे काफी दिनों से बीमार थे और गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।विधायक मुसाफिर पासवान 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज किया था।

अपने विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने दुखा जताया है।मुकेश सहनी ने ट्वीट कर लिखा कि विधानससभा से वीआईपी पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान जी अब हमारे बीच नहीॆं रहे ।मुसाफिर जी लंबे समय से अस्वस्थ चले रहे थे ,उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था,हम सभी ने उन्हें बचाने का हर संभवप्रयास किया।

मुसाफिर जी का निधन की खबर अत्यन्त दुखद है।उनका निधन पूरे बिहार राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।उन्हें भावभूनी श्रद्धांजलि.

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने समेत कई अन्य राजनीतिक दल के नेताओं ने भी मुसाफिर पासवान के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दुख जताया है। है.


Copy