ऊर्जावान बने रहने के लिए योग आवश्यक : अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अहले सुबह से ही लोगों ने किया योग

Edited By:  |
Reported By:
urjaawan bane rahne ke liye yog aawashyak urjaawan bane rahne ke liye yog aawashyak

रांची : अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कई कार्यक्रम आयोजित किया गया. राज्य सरकार के तरफ से जहां आयुष विभाग में अहले सुबह से योगा का कार्यक्रम रखा गया था. वहीं सभी जिला मुख्यालयों में भी सरकारी स्तर पर योग को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसके अलावे भारतीय जनता पार्टी के तरफ से योगा दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया और तमाम सांसदों, विधायकों, पार्टी के पदाधिकारियों और केंद्रीय मंत्रियों को अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उसमें शिरकत होने की दिशा निर्देश दिया गया था.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जहां खूंटी में योगा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मोराबादी स्थित दादा दादी पार्क में, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पहाड़ी मंदिर, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में आयोजित योगा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए.

वहीं मंडल स्तर पर भी भाजपा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था. राजधानी रांची के आयुष विभाग में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए. उनके साथ अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण सिंह और विभाग के अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे. बन्ना गुप्ता ने युग को प्राचीन भविष्य कृष्णा और मनीषियों का प्रसाद बताया और कहा कि यह तन मन को स्वस्थ रखता है और हमें ऊर्जा देता है. वहीं दूसरी ओर इस मौके पर उन्होंने आयुष विभाग के दो ऐप का भी लांच किया. इस एक ऐप के जरिए एंबुलेंस सेवा आसानी से लोगों को उपलब्ध हो पाएगी और उसकी ट्रैकिंग ओला उबेर जैसे दूसरे ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की तरह मोबाइल पर उपलब्ध होगी.


Copy