बीजेपी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा आरोप : गृह मंत्री झूठ बोलकर बिहार और देश की जनता को गुमराह करते हैं

Edited By:  |
upendra kushwaha targeted bjp and amit shah upendra kushwaha targeted bjp and amit shah

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशावहा न बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा झूठ बोलने का काम करती है। पार्टी के अध्यक्ष और गृह मंत्री हमेशा झूठ बोलकर बिहार और देश की जनता को गुमराह करते हैं। इसबार बीजेपी की विदाई तय है। गांधी मैदान में जदयू अध्यक्ष उमेश कुशावहा ने कहा है कि बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए हमसभी ने अभी से आह्वान किया है। .बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है, जिसको लेकर हमसब जनता के बीच जा रहे हैं।केंद्र की सरकार ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उनके वादे का क्या हुआ सभी जानते हैं।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग राज्य में हिंदू-मुसलमान के नाम पर उन्माद फैलाना चाहते हैं। हम किसी भी कीमत पर इन लोगों को ऐसी छूट नहीं दे सकते हैं। जदयू का एक-एक कार्यकर्ता बीजेपी की साजिश के खिलाफ डटकर खड़ा रहेगा और उनकी हर एक षड्यंत्र को असफल करने का प्रयास करेगा।

केंद्र सरकार के खिलाफ जेडीयू कार्यकर्ता सड़क पर हैं...बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की सतर्कता और जागरुकता मार्च में शामिल हैं...पार्टी ने इस मार्च का आयोजन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया है..इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी रैली निकाली..मार्च को सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है.. जेडीयू का यह सतर्कता और जागरुकता मार्च अंबेडकर मूर्ति के पास से शुरु हुआ ..

बता दें कि जेडीयू प्रदेश के सभी प्रखंडों में इसका आयोजन कर रही है.. इस मार्च की मदद से आपसी सदभाव और सामाजिक सौहार्द को बनाये रखने को लेकर जदयू के अभी नेता सड़क पर निकलकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं...जेडीयू प्रदेश कार्यालय,सभी जिला मुख्यालय और प्रखण्ड मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है...


Copy