नयी नियुक्ति : रुचिरा कंबोज संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क में भारत की अगली राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त

Edited By:  |
Reported By:
UN UN

पटना। केन्द्र सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क में भारत की अगली राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। मंगलवार को न्यूयॉर्क में यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया है। 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी रुचिरा कंबोज मौजूदा वक्त में भूटान में भारत की दूत के तौर में कार्यरत हैं।

यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त होने वाली रुचिरा कंबोज संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत के रूप में टीएस तिरुमूर्ति की जगह लेंगी। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।


Copy