T-20 World Cup : टीम इंडिया के कैप्टन कूल धोनी अब मेंटर धोनी, कितना फायदा होगा टीम इंडिया को??

Edited By:  |
Reported By:
t-20 world cup t-20 world cup

पटना। क्रिकेट के सबसे छोटे स्वरुप का महाकुंभ T-20 World Cup यूएई और ओमान में शुरु हो गया है। टीम इंडिया 24 अक्टूबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। लेकिन टीम दुबई पहुंच गयी है और अपनी तैयारियों में जुट गयी है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सबसे बडा प्वाइंट यह है कि टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान और कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी अब मैंटर की भूमिका के साथ जुड गए हैं। जब धोनी टीम इंडिया के कैप्टन थे, तब भी धोनी , विराट और रोहित शर्मा की कमाल की तिकडी थी। और अब एक बार फिर यह तिकडी एक साथ मिलकर 2007 के बाद एक और T-20 World Cup टीम इंडिया को जिताने के लिए बेताब है।

महेन्द्र सिंह धोनी के मेंटर के रुप में टीम से जुडने के बाद कई सवाल यह भी है कि मैदान से बाहर रहकर धोनी टीम इंडिया के लिए किस तरह की भूमिका में रहेंगे और उसका कितना फायदा टीम को मिलेगा।

विराट से बेहतर ट्यूनिंग

- विराट कोहली ने उनके कप्तानी में खेला है। और जब धोनी की जगह विराट कप्तान बने तो उन्होंने मैदान पर धोनी से सलाह लेने में कभी नहीं हिचकिचाए। ऐसे में उनकी ट्यूनिंग विराट से बेहतर है। इसका लाभ टीम को मिल सकता है।

बॆंटिंग ऑर्डर तय करने में भूमिका

टीम इंडिया में हमेशा बैटिंग ऑर्डर को लेकर असमंजस रहती है। खासकर वन डे औरT-20मैचों में। आईपीएल में कई बार धोनी ने बैटिंग ऑर्डर बदलकर चौंकाया और सफलता भी दिलाई। ऐसे में उनकी भूमिका अहम् होगी।

बॉलिंग अटैक

धोनी को कई बार बॉलर्स का कप्तान भी कहा गया है। बॉर्लर्स से किस स्पेल में कैसी गेंदबाजी करानी है, यह कई बार बडे मैचों में देखा गया है। साथ ही जरुरत पडने पर बॉलर्स को छोर बदलने में तुरंत ही फैसला कर लेते हैं। ऐसे में विराट कोहली के लिए उनकी सलाह बेहद कारगर हो सकती है। अभी आईपीएल के फाइनल में शार्दुल ठाकुर का बखूबी इस्तेमाल कर खिताब पर कब्जा जमाना उनकी बेहतर स्ट्रेटजी का हिस्सा थी।

टीम इंडिया की बेहद संतुलित टीम चुनी गयी है। ऐसे में T-20 World Cup का पहला खिताब टीम इंडिया ने धोनी के कप्तानी में ही जीता। लेकिन उसके बाद से लगातार निराशा ही हाथ लगी है। लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि इस बार T-20 World Cup भारत जरुर आएगा।


Copy