सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर रांची के सिटी एसपी ने रांची एयरपोर्ट पर लिया सुरक्षा का जायजा

Edited By:  |
Reported By:
surakchha ka pukhata intajaam surakchha ka pukhata intajaam

रांची : राज्य स्थापना दिवस के मौके पर भारत के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू का झारखंड आने का कार्यक्रम है. राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर इसकी तैयारियों का जायजा लेने रांची के सिटी एसपी अंशुमन कुमार दल बल के साथ राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच कर सुरक्षा का जायजा लिया.

सिटी एसपी अंशुमन कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि एयरपोर्ट से लेकर सभी सड़कों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए जाएंगे. उन्होंने लोगों से अपील की है कि शहर में भीड़ भाड़ ना करें और दूरी बनाए रखें क्योंकि वीआईपी मूवमेंट है और सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसलिए एयरपोर्ट के सभी वीआईपी गेटों का निरीक्षण किया और सुरक्षा का जायजा लिया. सिटी एसपी ने राजधानी रांची के कई होटलों में भी विशेष निगरानी रखने की दिशा निर्देश दिए हैं.

गौरतलब है कि झारखंड राज्य की स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रहीं हैं.


Copy