सुदेश महतो ने खुशी जाहिर की : राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर द्रौपदी मुर्मू को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने ट्वीट कर बधाई और शुभकामना दी

Edited By:  |
Reported By:
sudesh mahto ne khushi jaahir ki sudesh mahto ne khushi jaahir ki

रांची: झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का एनडीए की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर घटक दलों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है. बीजेपी की सहयोगी आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने ट्वीट कर जहां द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामना दी है. वहीं सुदेश महतो ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना आभार प्रकट किया है.

अपने ट्विटर अकाउंट पर सुदेश महतो ने लिखा है कि देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला को चयनित करने तथा भारत की 10% आबादी को सम्मान देने हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कोटि-कोटि आभार.


Copy