शेयर मार्केट में आज मचा हाहाकार : Sensex 1000 अंक गिरा, इनवेस्टर्स के 5 लाख करोड़ डूबे

Edited By:  |
stock market me aaj macha hahakar stock market me aaj macha hahakar

DESK : वैश्विक मंदी की आहट और महंगाई का डर शेयर बाजार पर साफ तौर पर दिखने को मिल रहा है। शेयर मार्केट खुलते के साथ ही हाहाकार देखने को मिला है। सेंसेक्स आज 1000 अंक से अधिक टूट गया और 53180 अं तक पहुंच गया। बाजार आज भारी गिरावट के साथ 53070 अंक पर खुला और बाजार खुलने के बाद इसमे लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी की बात करें तो इसमे भी में 300 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी 15917 अंक पर खुला।

बाजार खुलने के साथ ही लगभग 370 शेयरों में तेजी आई है, 1629 शेयरों में गिरावट आई है और 73 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुरुआती कारोबार में ही आई इस बड़ी गिरावट के कारण निवेशकों को एक झटके में ही करोड़ों का चूना लग गया। एक ओर जहां बुधवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,55,77,445.81 करोड़ रुपये था, वो आज बाजार खुलने के साथ आई गिरावट के बाद कम होकर 2,50,96,555.12 करोड़ रुपये रह गया। यानी इसमें लगभग 4.80 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स में तकरीबन सभी शेयर लाल निशान के नीचे ट्रेड कर रहे हैं। टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, विप्रो, इंफोसिस, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। जिस तरह से सेंसेक्स और निफ्टी में तकरीबन 2 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली उसका सीधा असर हर सेक्टर पर दिख रहा है।


Copy