खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन : टीम इंडिया की भावना से राज्य और केंद्र एक होकर बनाएंगे रणनीति- अनुराग ठाकुर

Edited By:  |
Reported By:
sports sports

पटना। देश भर के खेलमंत्रियों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार से गुजरात के केवडिया में शुरु हुआ। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीम इंडिया की भावना से जब राज्य और केंद्र एक होकर रणनीति बनाएगा, प्रतियोगिता करवाएगा तो खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसलिए क्षेत्र से आगे बढ़कर, राष्ट्रीय सोच रखकर हम इसे आगे बढ़ाएंगे।

सम्मेलन के दौरान खेलो इंडिया योजना के विभिन्न पहलुओं, जैसे खेल के मैदानों की भू -टैगिंग, राज्यों में प्रशिक्षण केंद्र/अकादमी, खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभा पहचान और विकास, महिलाओं के लिए खेल को बढ़ावा देना, दिव्यांगजन, जनजाति और ग्रामीण क्षेत्र, स्वदेशी खेल और डोपिंग रोधी शिक्षा तथा जागरूकता का महत्व, खेल सहायता पेशेवरों के लिए इकोसिस्टम का निर्माण आदि पर चर्चा की जाएगी। हाल के वर्षों में देश में खेलों के विकास का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया जाएगा। दूसरे दिन युवा कार्यक्रम विभाग के आउटरीच कार्यक्रमों तथा योजनाओं के विवरण के साथ भविष्य में इसके रोडमैप पर भी चर्चा की जाएगी।


Copy