पटना में सिख श्रद्धालुओं ने निकाला भव्य नगर कीर्तन : कल धूमधाम से मनाया जायेगा गुरुनानक महाराज का अवतार दिवस

Edited By:  |
sikh shraddhaluon ne nikala bhavya nagar kirtan sikh shraddhaluon ne nikala bhavya nagar kirtan

खलासा पंथ के प्रथम गुरु गुरुनानक जी महाराज का 552 वां प्रकाश उत्सव को लेकर आज पटना सिटी स्थित गुरु के बाग़ गुरुद्वारे से सिख श्रद्धालुओं ने भव्य नगर कीर्तन निकाला है। यह नगर कीर्तन नगर भ्रमन करता हुआ देर शाम तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचेगा।

इस नगर कृतन में देश के कोने -कोने से आये हजारो की संख्या में सिख श्रद्धालुओं ने भाग लिया है। वहीँ गाजे बाजे के साथ निकाले गए नगर कीर्तन की भव्यता देखते ही बन रही थी। आगे आगे चल रहे पंच प्यारे के अगुअई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था मंगल पाठ करता हुआ नजर आया।

फूलो से सजा गुरु ग्रन्थ साहिब के झुलते निशान अद्भुत छटा पेश कर रही थी। खालसा स्थापना दिवस को लेकर कल पटना साहिब तख़्त श्री हरिमंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

बताया जाता है की गुरुनानक महाराज जी का अवतार पूर्णमासी के दिन हुआ था। इस लिए सिख समुदाय के लोग कल इस पर्व को घूम धाम से मनाएगे।


Copy