शुभचिंतकों को शुक्रिया : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का रांची महानगर भाजपा द्वारा धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

Edited By:  |
Reported By:
shubhchintako ko shukriya shubhchintako ko shukriya

RANCHI : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का जन्म दिन आज जेल मोड़ स्थित उनके आवास पर रांची महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता और अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे.

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद देता हूं.हमारे जन्मदिन के मौके पर हमें बधाई दिया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी उन्होंने बधाई दिया,क्योंकि आज उनका भी जन्मदिन है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही आह्वान है कि सभी लोग आत्मनिर्भर बने. पीएम नरेन्द्र मोदी अभी विदेश यात्रा पर हैं जर्मनी में. उन्होंने वहां के लोगों को संबोधित किया. सशक्त भारत बने,इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मेहनत कर रहे हैं.


Copy