शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन : विधानसभा में आज आया एक अजीबो गरीब मामला, सभी हुए हैरान !

Edited By:  |
sheetkaleen satra ka aakhiri din sheetkaleen satra ka aakhiri din

बोचहा के दिवंगत VIP विधायक मुसाफिर पासवान के द्वारा स्वास्थ विभाग से संबंधित सवाल पूछा गया और उस विभाग के मंत्री मंगल पांडे के द्वारा इसका जबाव भी दिया। आपको बतादें कि दिवंगत विधायक के ओर से सवाल पूछे जाने पर सदन में मौजूद सभी लोग हैरान हो गए।

विधानसभा में दिवंगत विधायक का सवाल के आने के बाद आरजेडी विधायक ललित यादव ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान को सदन श्रद्धांजलि दे चुका है। दिवंगत सदस्य का प्रश्न सदन में कैसे आया ? मामला सामने आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष भी हैरत में पड़ गए। विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा की यह गलती हुई है, मामले की जांच की जाएगी।


Copy