सत्ता से हटते ही तारकिशोर के बदले सुर : कहा- मुंगेरी लाल के हसींन सपने देख रहे नीतीश, जानें क्या कुछ कहा

Edited By:  |
satta se hatte hi tarkishor ke badle sur satta se hatte hi tarkishor ke badle sur

पटना : बिहार में सत्ता से बेदखल होते ही बीजेपी जेडीयू और आरजेडी पर हमलावर हो गई है। पूर्व डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि बिहार में जनादेश का अपमान किया है। वो मुंगेरी लाल के हसींन सपने देख रहे हैं नीतीश। बिहार में अकेले सरकार तो बना नहीं पाए केंद्र में क्या बनाएंगे।

बीजेपी विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि 2017 में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर ही नीतीश कुमार आरजेडी से अलग हुए थे। अब यही काम बीजेपी से अलग होने पर भी कह रहे हैं। बताए नीतीश जनता को कि क्या आज आरजेडी भ्रष्टाचार मुक्त हो गई है। या गंगा स्नान कर आरजेडी स्वच्छ हो गई है।


Copy