केंद्र सरकार पर मंत्री संजय झा का बड़ा आरोप : भारत—नेपाल के बीच बिहार में बनने वाली डैम पर ध्यान नहीं दे रही है सरकार

Edited By:  |
sanjay jha ka kendra sarkaar par bada arop sanjay jha ka kendra sarkaar par bada arop

PATNA- बिहार में सरकार बदलते ही केंद्र की मोदी सरकार बिहार में चल रही परियोजनाओं पर ध्यान नहीं दे रही है। एक तरह से कहा जाए तो विभिन्न परियोजनाओं को रोक दिया गया है। यह कहना है बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा का। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में बाढ़ की समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार इस मामले पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।

अभी तक नेपाल में बनने वाले डैम को लेकर डीपीआर भी नहीं बनाया गया है। वाजपेयी सरकार ने इस परियोजना पर काम करने का फैसला लिया था। इसके लिए नेपाल के विराटनगर में एक आफिस भी खोला गया था। आज हम लोग 2022 में खड़े हैं। अभी तक डीपीआर भी नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ बिहार की प्रमुख समस्याओं में से एक है।

बताते चले कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना में आज ‘बिहार में जल संसाधनों के विकास के जरिए बाढ़ और सुखाड़ का प्रबंधन’ विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्घाटन जल संसाधन विकास मंत्री संजय कुमार झा ने किया। संजय कुमार झा ने विशेष रूप से बाढ़ एवं सूखे की जल आधारित समस्या से निपटने के लिए आधुनिक तकनीकों और नवीन दृष्टिकोणों के उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग ने गंगा जल लिफ्ट योजना जैसी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं शुरू की हैं, जिसके तहत गया, बोधगया, राजगीर और नवादा शहरों में गंगा नदी के अधिशेष पानी को पीने योग्य पानी के रूप में उपलब्ध कराया जाता है।


Copy