समस्तीपुर की बेटी बना रही भोजपुरी फिल्म : एयरहोस्टेस से बनी डायरेक्टर, डांस का भी दिखाएंगी जलवा

Edited By:  |
samastipur ki beti bana rahi bhojpuri film airhostes se bani dairector samastipur ki beti bana rahi bhojpuri film airhostes se bani dairector

DESK:भोजपुरी फिल्मों को देखने के लिए परिवार वाले सिनेमाघरों में कम ही आते है। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो ये सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाने की हिम्मत कम ही जुटा पाती हैं। साथ ही भोजपुरी सिनेमा में महिला निर्माता निर्देशक भी कम ही दिखती है।

लेकिन इसको झुठलाया बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली चेतना झाम्ब ने। चेतना झाम्ब इस परिदृश्य को बदलने निकली हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कहानी, पटकथा और संवाद लिखने के साथ साथ अपनी नई फिल्म ‘बेगुनाह’की वह निर्माता भी हैं। फिल्म में चेतना कथक नृत्य पेश कर अपनी इस प्रतिभा का भी प्रदर्शन करेंगी।

आपको बता दें चेतना झाम्ब बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता चंद्र प्रकाश झाम्ब का कपड़ों का कारोबार है।चेतना के अनुसार वह एयर होस्टेस भी रह चुकी हैं और अब नौकरी छोड़कर हेल्थ केयर के काम में लगी है। वह कहती हैं पहले से सिनेमा की तरफ मेरा झुकाव रहा है। भोजपुरी से मेरा लगाव बचपन से रहा है। इसलिए मैंने फिल्म निर्माण काम भोजपुरी से ही शुरुआत की है।

APRAJITA ...


Copy