नाम है रूबी खान : नवरात्रा में कर रही है मां दुर्गा की पूजा, कलश स्थापित कर मां को मना रही है

Edited By:  |
rubi khan navratri puja rubi khan navratri puja

NEW DELHI : आप लोगों को रूबी आसिफ खान का नाम याद है। वही रूबी जिन्होंने गणेश पूजा के दौरान अपने घर में प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की थी। एक बार रूबी फिर से चर्चा में है। बताया जाता है कि नवरात्रा के पहले दिन रूबी ने अपने घर में कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू कर दी है। वह पूरे 9 दिनों तक व्रत में रहेंगी।

घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने के बाद चर्चाओं में आईं रूबी आसिफ खान ने अब नवरात्रि का व्रत रखा है। रूबी खान ने अपने घर पर मां दुर्गा की मूर्ति भी स्थापित की और नवरात्रि के पहले दिन विधि विधान से पूजा अर्चना की। वह पूरे नवरात्रि यानी 9 दिनों तक व्रत रहेंगी।

अलीगढ़ की रूबी भाजपा नेत्री है। वह कहती हैं कि मैं मौलवियों के फतवे से नहीं डरती हूं। उनकी धमकी का मेरे ऊपर कोई असर नहीं पड़ता। अब मैं हिंदू हो गई हूं। मुझे इस्लाम से बेदखल करने की धमकी दी गई है। मेरे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। मैं जब भी बाहर जाती हूं तो लोग मुझे हिंदू कहते हैं। रूबी की माने तो अल्लाह और भगवान दोनों एक है।


Copy