राजधानी पटना में बदला मौसम का मिजाज : तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, दिन में छाया अंधेरा

Edited By:  |
rajdhani patna ka badla mausam ka mijaj rajdhani patna ka badla mausam ka mijaj

पटना : बिहार में मौसम का मिजाज दोपहर बाद अचानक ही बदल गया। राजधानी पटना सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी है। तेज धूप और उमस से परेशान लोगों ने जहां राहत की सांस ली, वहीं तेज धूल भरी आंधी से राहगीर और बाजार के लोग परेशान हो गये। हालांकि, इस दौरान कई जगहों पर पेड़, घर गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं।

मालूम हो कि प्रदेश में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है। कहीं गर्मी झुलसा रही है तो कुछ जिलों में राहत की फुहार पड़ रही है। प्रदेश के दक्षिणी भागों में जहां पछुआ की मजबूत स्थिति बनी है तो उत्तर में पुरवा से मौसम सुहाना बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी भागों में सप्ताह तक प्रचंड गर्मी व लू की स्थिति बने रहने के आसार हैं, जबकि उत्तर पूर्व जिले के 15 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो रही है और आगे भी आसार हैं। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीँ जानकारी मिल रही है कि पटना हाईकोर्ट परिसर स्थित ट्रांसफार्मर पर एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पटना वूमंस कॉलेज के पास भी एक विशालकाय पेड़ इन तेज हवाओं को झेल नहीं स्का और धरासाई हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने से ट्राफिक यातायात बाधित हो गया।


Copy