बढी मुश्किलें : रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों की बढी आमदनी का ACB करेगी जांच..

Edited By:  |
RAGUVAR SARKAR KE FIVE  MINISTER KE KHILAF ACB KO MILA JANCH KA JIMMA. RAGUVAR SARKAR KE FIVE  MINISTER KE KHILAF ACB KO MILA JANCH KA JIMMA.

Ranchi:-झारखंड में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजनीति गरम है.एक तरफ जहां ईडी की कार्यवाई से राज्य की हेमन्त सरकार निशाने पर है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री

रघुवर दास के पांच मंत्रियों की संपत्ति की का आदेश हेमन्त सरकार ने दिया है.राज्य की एसीबी रघवुर सरकार में मंत्री रहे अमर कुमार बाउरी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, लुईस मरांडी और नीलकंठ सिंह मुंडा के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति बनाने के शिकायत की जांच करेगी.इससे संबंधित पूर्व मंत्रियों की मुश्किलें बढनेवाली है.

दअरसल मुख्यमंत्री हेमंत सारेन ने जांच के आदेश झारखंड हाईकोर्ट की आदेश के बाद दिया है.हाईकोर्ट में साल 2020 में RTI एक्टिविस्ट पंकज कुमार यादव ने जनहित याचिका दायर की थी जिसमें इन मंत्रियों पर आय से कई गुणा ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया था. इसी याचिका के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।

याचिका में कहा गया था कि पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, लुईस मरांडी और नीलकंठ सिंह मुंडा ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। उनके कार्यकाल में उनकी संपत्ति में 200 से 1000 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।इसलिए इनकम टैक्स और एसीबी से मामले की जांच कराई जाए।


Copy