फिर करीब आए : राजनाथ सिंह से बातचीत के तुरंत बाद चिराग पासवान राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की करने लगे तारीफ..

Edited By:  |
PRESIDENT ELECTION KE BAHANE CHIRAG PASWAN KI NDA SE NAZDIK AANE KI KOSHISH. PRESIDENT ELECTION KE BAHANE CHIRAG PASWAN KI NDA SE NAZDIK AANE KI KOSHISH.

Desk:-राष्ट्रपति चुनाव के बहाने रामविलास लोकजशक्ति पार्टी के नेता और जमुई सांसद चिराग पासवान एनडीए के करीब आने की कोशिश कर रहें हैं..उन्हौने एनडीए द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा के तुरंत बाद ही समर्थन देने की बात कही है.पबताते चलें कि मंगलवार को एनडीए और विपक्षी दलों ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.विपक्षी दलों की तरफ से पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

एनडीए द्वारा पार्टी प्रत्याशी की घोषणा करने के बाद चिराग पासवान ने ट्वीट करके द्रौपदी मुर्मू का तारीफ करते हुए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है.चिराग पासवान ने अपने ट्वीट मे लिखा है कि NDA के द्वारा श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना हमारे लिए गर्व की बात है।देश में ऐसा पहली बार होगा जब एक आदिवासी समाज से आने वाली बेटी देश के सर्वोच्च पद का दायित्व ग्रहण करेगी।लोजपा (रामविलास) भाजपा के इस फैसले का पूर्ण रुप से समर्थन करती है।

आदिवासी समाज से आने के बावजूद भी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने आज जो मुकाम हासिल किया है यह उनकी काबिलियत एवं संघर्ष का ही परिणाम है।समाज के वंचित वर्ग से देश के सर्वोच्च पद की दावेदारी...करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणादायक है।

बताते चलें कि द्रौपदी मुर्मू को घोषणा के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद चिराग पासवान से फोन पर बात की थी और एनडीए प्रत्याशी के लिए समर्थन देने को कहा था.


Copy