राष्ट्रपति चुनाव : विपक्ष के उम्मीदवार को यशवंत सिन्हा 27 को करेंगे नामांकन..मिली z श्रेणी की सिक्योरिटी...

Edited By:  |
Reported By:
president president

पटना। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। देश के इस हाईप्रोफाइल चुनाव में उनके सामने विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन करेंगे।

यशवंत सिन्हा के उम्मीदवार होते ही केन्द्र सरकार ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडो की जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा शाखा को यशवंत सिन्हा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश मिलने के बाद दस्ते ने सिन्हा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। अब यशवंत सिन्हा जब भी देश में कहीं आएंगे-जाएंगे, आठ से दस सशस्त्र जवान उनकी सुरक्षा करेंगे।

यशवंत सिन्हा शुक्रवार को अपने गृह राज्य झारखंड गए। जहां उन्होंने अपनी पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा विपक्ष के उम्मीदवार तब बनें, जब एनसीपी प्रमुख शरद पवार, J&K के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला और महात्मा गांधी के परपोते गोपालकृष्ण गांधी ने विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के प्रस्ताव को मना कर दिया था।

राष्ट्रपति पद के लिए 29 जून तक नामांकन की आखिरी तारीख है। 18 जुलाई को मतदान होंगे, जबकि 21 जुलाई को वोटों की गिनती होगी।


Copy