प्रशांत किशोर का कांग्रेस पर तंज : ट्वीट कर कहा- गुजरात, हिमाचल प्रदेश में चुनावी हार तक तो कुछ हासिल होने से रहा...

Edited By:  |
Reported By:
prashant kishore prashant kishore

पटना। पिछले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और कांग्रेस के बीच की कहानी राजनीतिक गलियारों की सुर्खियां बनी रहीं। फिलहाल प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के उपर तीखा तंज कसा है। शुक्रवार को प्रशांत किशोर ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने उदयपुर में हुए कांग्रेस चिंतन शिविर पर कमेट किया है।

"प्रशांत किशोर ने लिखा कि मुझे बार बार उदयपुर चिंतन शिविर के परिणाम पर कमेट करने के लिए कहा गया। लेकिन मेरे विचार से यह यथास्थिति को लंबा खींचने और कांग्रेस नेतृत्व को कुछ समय देने के अलावा कुछ भी सार्थक हासिल करने में विफल रहा। कम से कम गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनावी हार तक"।

नाराज है प्रशांत किशोर?

प्रशांत किशोर का यह कमेट बेहद तीखा है। लेकिन इसके पीछे की वजह है। कुछ दिनों पहले प्रशांत किशोर ने कांग्रेसी की डूबती नैया को उबारने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष लंबा चौडा प्रजेंटेशन दिया था। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया। लेकिन प्रशांत किशोर ने कांग्रेस का वह न्योता ठुकरा दिया। उसके बाद यह खबर सुर्खियां बनीं। माना यह गया कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में अपने लिए ओपेन स्पेस चाहते थे, जिसके लिए कांग्रेस तैयार नहीं थी। उसके बाद प्रशांत किशोर ने खुद राजनीति में उतरने की घोषणा की और जन सुराज की स्थापना की।


Copy