PM मोदी की बादशाहत बरकरार : ग्लोबल सर्वे में बाइडेन जैसे धुरंधरों को भी पछाड़ा

Edited By:  |
PM modi ki badshahat barkarar PM modi ki badshahat barkarar

DESK : खबर आ रही है कि अमेरिका से जहां ग्लोबल सर्वे कर दुनियाभर के नेताओं की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग को लेकर एक ताजा सर्वे कर नेताओं की लोकप्रियता का पता लगाया है। इस सर्वे में PM मोदी की बादशाहत बरकरार हैं।

इस सर्वे का रिपोर्ट भी ऐसे समय में आया है जब भारत में 5 राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। कोरोना संक्रमण के तीसरे वेव के बीच PM मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस सर्वे में 71% ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर कायम हैं।

ग्लोबल सर्वे में बाइडेन जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ते हुए मोदी हैं। अमेरिका की डाटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने यह सर्वे का रिजल्ट जारी किया है।

आपको बता दें कि अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म 'द मॉर्निंग कंसल्ट' हर देश के वयस्कों के बीच सर्वे करके यह रैकिंग तैयार करती है। नवंबर 2021 में किए गए पिछले सर्वे में भी PM मोदी की लोकप्रियता सबसे ज्यादा रही थी।


Copy