PM नरेन्द्र मोदी देशवासियों से होंगे रूबरू : 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन पूरा होने के मौके पर जनता को करेगें संबोधित

Edited By:  |
PM MODI DESH KO KARAGE SAMBODHIT PM MODI DESH KO KARAGE SAMBODHIT

भारत ने 273 दिनों में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर रिकार्ड बना दिया है। गुरुवार को भारत ने इस उपलब्धि को हासिल किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित करने वाले हैं। है पीएम देश के इस उपलब्धि को लेकर जनता से रुबरु होंगे। PMO ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री के संबोधन की जानकारी दी है।

273 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आकड़ा

देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी 2020 को हुई थी। जिसमें सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी गई। इसके बाद सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन की अनुमति दी। तीसरे चरण में 45 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों का टीकाकरण किया गया। 1 मई से केंद्र सरकार ने युवाओं को वैक्सीन देने का एलान किया था। जिसमें 18 साल से अधिक उम्र वाले बच्चे शामिल थे।

चलाया गया महाअभियान

देश ने आज एक नया रिकार्ड बनाया है। चीन के बाद भारत दूसरा देश है जिसने 100 करोड़ के वैक्सीनेशन का आकड़ा पार किया है। हालांकि अगर देखा जाए तो शुरुआती दौर में इसे हासिल करना आसान नहीं था। वैक्सीन आने के बाद लोगों में कई तरह की शंकाएं थी जिससे लोग वैक्सीन लेने से परहेज कर रहे थे। खासकर ग्रामीण इलाकों में कई एसी भ्रामक खबरें फैलाई गई जिससे वहां के लोग के अंदर वैक्सीन को लेकर डर बैठ गया था। इस स्थिति में केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ने अपने-अपने स्तर पर वैक्सीन को लेकर जागरुकता अभियान चलाई। लोगों को वैक्सीन से जुड़े सभी पहलुओं को समझाने की कोशिश की और उनकी शंका को दूर किया। बता दें बाद में इसका असर भी देखने को मिला। वैक्सीनेशन सेंटर पर लगी भीड़ को देखकर उस वक्त इस बात का दावा किया जा सकता था कि जागरुकता अभियान सफल रही थी।

वैक्सीनेशन का ग्राफ

एक्सपर्ट और डॉक्टर की मानें तो वैक्सीन हमें कोरोना से बचाने का काम करता है। इस हिसाब से आज 100 करोड़ भारतीय कोरोना से बचाव के लिए तैयार हैं। भारत ने 9 महीने में इस मुकाम को हासिल किया है। इसमें पहला और दूसरा दोनों डोज शामिल है। देश में 85 दिनों में 1 से 10 करोड़ टीकाकरण हुआ, 45 दिनों में 10 से 20 करोड़ वैक्सीनेशन, 20 से 30 करोड़ वैक्सीनेशन 29 दिन, 40 से 50 करोड़ डोज 20 दिन, 50 से 60 करोड़ डोज 19 दिन, 13 दिन में 60 से 70 करोड़ डोज, 70 से 80 करोड़ डोज 12 दिन, 13 दिन में 80 से 90 करोड़ डोज और 19 दिनों में 90 से 100 करोड़ का आंकड़ा हासिल किया है।


Copy