नेताजी को सम्मान : 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की होलोग्राम मूर्ति का अनावरण..पीएम मोदी ने किया ट्वीट

Edited By:  |
Reported By:
PM MODI PM MODI

नई दिल्ली। 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयंती है। इस मौके पर दिल्ली के इंडिया गेट पर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मूर्ति का अनाकरण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

पीएम मोदी ने दो ट्वीट किये। पहले ट्वीट में उन्होंने कहा कि

ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है,मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।

उसके ठीक बाद पीएम ने एक और ट्वीट किया और कहा कि

जबतक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जारी, तबतक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मोजूद रहेगी। मैं नेता जी की जयंती 23 को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करुंगा।








                                    

Copy