महिला के साथ जबरदस्ती : 80 साल की महिला के साथ दो लड़कों ने किया गंदा काम, मुजफ्फरपुर का रहने वाला है आरोपी, दोनों गिरफ्तार

Edited By:  |
patna hua sharmshaar patna hua sharmshaar

PATNA-80 साल की वृद्धा से गैंगरेप, लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर पीटा दोनों गिरफ्तार, पीड़िता का कोर्ट में कराया जाएगा बयान : पीरबहोर थाना क्षेत्र में 80 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने नों आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटा। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आया वीरेंद्र सहनी मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।

सिविल कोर्ट के पास ही रहता है और रिक्शा चलाता है। वहीं संजय साव एग्जीबिशन रोड के फुटपाथ पर रहता है और रिक्शा चलाता है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। थानेदार सबीह उल हक ने कहा कि घर वालों ने रेप का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है।

बेटी ने कहा कि मेरी मां दोनों पैरों से चल नहीं सकती है। वह बीमार है। बोल नहीं पा रही है। वीरेंद्र का मोबाइल और गंजी चौकी पर मिला। इसके बाद मां ने सबकुछ बताया। स्थानीय लोगों ने ही वीरेंद्र को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।


Copy