पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी : पहले चरण में रांची के 4 प्रखंड बुंडू, तमाड़, सोनाहातू और राहे में 14 मई को होंगे पंचायत चुनाव

Edited By:  |
Reported By:
panchayat chunav ko lekar tyaree panchayat chunav ko lekar tyaree

रांची: पंचायत चुनाव को लेकर रांची जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में लगी है. पहले चरण में रांची के चार प्रखंड बुंडू,तमाड़,सोनाहातू और राहे में पंचायत चुनाव होने हैं.

पहले चरण में14मई को चुनाव होना है. चुनाव से एक दिन पूर्व13तारीख को पार्टी को सुबह6बजे से डिस्पैच किया जाएगा जहां विभिन्न प्रखंडों में कुल648बूथ बनाये गए हैं और हर पोलिंग पार्टी में4लोगों को रखा गया है. साथ ही100पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को भी लगाया जाएगा.

रांची के उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने रांची के मोरहाबादी में रखे मत पेटियों और सामग्रियों के डिस्पैच से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली और अधिकारियों को चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए.


Copy