ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत : एक घायल, मुखिया, पंचायत के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे

Edited By:  |
One injured, head, Panchayat people and police reached the spot One injured, head, Panchayat people and police reached the spot

चतरा:-सिमरिया थाना क्षेत्र के स्थित बेलगड्डा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवती भी घायल हो गई। मृतक बच्चों में मो अदनाम दो वर्षीय( पिता मो इबरार) दूसरा बच्चा अकसु परवीन सात वर्षीय( पिता मो जावेद) शामिल है। वहीं घायल बच्ची अम्बरी परवीन है। घायल बच्ची को उपचार के लिए आनन-फानन में परिजन रेफरल अस्पताल ले गये। जानकारी के अनुसार जेसीबी व ट्रैक्टर जावेद के ही घर मिट्टी भरने के लिए गया हुआ था।


इस दौरान ट्रैक्टर चालक वाहन को सड़क पर खड़ा कर खेत में मिट्टी उठाने की जगह देखने गया था। इस बीच कोई बच्चा वाहन में चढ़कर क्लच दबा दिया। जिसके बाद वाहन आगे की ओर ढलान वाली सड़क पर आगे की ओर लुढ़कने लगा। उसी समय सड़क पर खेल रहे बच्चे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि दोनो बच्चों को बचाने गई बच्ची पर ट्रैक्टर का पिछला चक्का चढ़ने से उसका पैर चोटिल हो गया।


इधर दोनों बच्चों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है जबकि गांव में मातम छा गया है। मौके पर मुखिया नरेश साव, उप प्रमुख दामोदर गोप, इफ्तेशाम प्रविन,व सिमरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही हैं।