नियुक्ति पत्र वितरण : CM हेमन्त सोरेन ने चयनित सहायक निदेशक/वरीय वैज्ञानिक पदाधिकारियों एवं वैज्ञानिक सहायकों को दिया नियुक्ति पत्र

Edited By:  |
Reported By:
niyukta patra vitaran niyukta patra vitaran

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग अंतर्गत राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला,झारखंड हेतु चयनित सहायक निदेशक/वरीय वैज्ञानिक पदाधिकारियों एवं वैज्ञानिक सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है.

प्रोजेक्ट भवन में दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विशिष्ट अतिथि मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, प्रधान सचिव गृहकारा विभागकेअरुण एक्का सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला,झारखण्ड,रांची हेतु चयनित कुल 37 सहायक निदेशक/वरीय वैज्ञानिक पदाधिकारियों एवं 56 वैज्ञानिक सहायकों को नियुक्ति पत्र दी है.


Copy