जगदानंद सिंह के विवादित बयान पर बोले ​नीतीश : मुस्कुराते हुए कहा— चिंता मत कीजिए

Edited By:  |
nitish stament on jagdanand singh bayan nitish stament on jagdanand singh bayan

PATNA- राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के विवादित बयान पर सीएम नीतीश कुमार ने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। पटना के मेदांता हॉस्पिटल में सीएम नीतीश अपने परिचित का हाल चाल जानने पहुंचे थे। जब नीतीश कुमार बाहर निकले तब पत्रकारों ने उनसे जगदानंद सिंह के 2023 में तेजस्वी के सीएम बनने वाली बात पर सवाल पूछा। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा छोड़िए इन सब बातों को। काहे आप लोग इतना चिंता करते हैं।

मुख्यमंत्री बनने की अभी मुझे कोई लालसा नहीं है

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जेडीयू और आरजेडी के नेताओं के बीच हो रही बयानबाजी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राजद नेताओं से अपील करते हुए कहा कि इस तरक विवाद पर जल्द से जल्द रोक लगनी चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा है कि मेरी मुख्यमंत्री बनने की अभी कोई लालसा नहीं है। हमारी सबसे बड़ी कोशिश है कि बिहार में विपक्षी ताकतों को रोका जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता हैं। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में वे अच्छा काम कर रहे हैं। किसी भी लोगो को इस तरह की बयानबाजी करने से बचनी चाहिए।

बताते चले कि एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि 2023 में नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को सीएम बना कर दिल्ली मिशन पर काम करेंगे। इसके तुरंत बाद जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह का यह बयान उस पिता के समान है जो अपनी बेटे या बेटी की शादी जल्दी बाजी करना चाहते हैं।


Copy