' नीतीश जैसा दूसरा कोई नहीं ' : उपेंद्र कुशवाहा ने CM की तारीफों के बांधे पुल, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की चर्चा

Edited By:  |
nitish jaisa dusra koi nahin nitish jaisa dusra koi nahin

पटना : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने की तैयारियों एवं संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर जेडीयू प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी की महिला नेत्रियों के साथ अहम चर्चा की। इस बैठक में बड़ी संख्या में महिला नेत्री उपस्थित रही, साथ ही इस बैठक का संचालन भी जेडीयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने किया।

जेडीयू कार्यालय सचिव संजय कुुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बैंगनी, हरा और सफेद तीन आधिकारिक रंग में बैगनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक है, हरा रंग उम्मीद का रहा है और सफेद रंग को शुद्धता का सूचक माना गया है। जिसके आधार पर हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 17 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं को न्याय और गरिमा दिलाने के लिए और उनकी उम्मीदों को पंख देने के लिए वैचारिक शुद्धता और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है, वैसा कोई दूसरा उदाहरण पूरे देश में नहीं। महिला सशक्तिकरण के लिए इस दौरान बिहार में जितने कार्य हुए हैं स्वतंत्र भारत के इतिहास में उतना किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार की सरकार अपने पहले दिन से ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनवरत प्रयत्नशील है। उन्होंने पंचायतों एवं नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50ः आरक्षण दिया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षा के प्रति बालिकाओं का रुझान बढ़ाने के लिए साइकिल व पोशाक योजना के साथ ही कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की। परिणामस्वरूप आज मैट्रिक में लड़के और लड़कियों की संख्या लगभग बराबर हो गई है। आज आवश्यकता है उनके कामों एवं विचारों से हर घर की महिलाओं को अवगत कराने की। 2024 व 2025 का चुनाव सामने है, हमें माननीय मुख्यमंत्री की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता से आधी आबादी को परिचित कराना है। इस बैठक में मंत्री शीला मंडल, सांसद कविता सिंह, राष्ट्रीय सचिव सह विधानपार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद मीणा सिंह, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Copy