NDA ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान : द्रौपदी मुर्मू होंगी कैंडिडेट, संसदीय बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला

Edited By:  |
NDA NE RASHTRAPATI UMMEDWAR KE NAM KA KIYA ELAAN NDA NE RASHTRAPATI UMMEDWAR KE NAM KA KIYA ELAAN

DESK : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NDA ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। तमाम कयासों पर लगाम लगाते हुए NDA ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

संसदीय दल के बैठक में बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने मुर्मू के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को वरीयता दी गई है। आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं।

नड्डा ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में करीब 20 नामों पर चर्चा हुई और आदिवासी महिला नेता मुर्मू के नाम पर मुहर लगी। इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहें।

जानकारी मिल रही है कि द्रौपदी मुर्मू भारत के इतिहास में पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। साथ ही अगर वो चुनाव जीतती हैं तो प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। अगर वो जीतती हैं तो ओडिशा राज्य से आने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला गवर्नर रही हैं। वो ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता रही हैं,जिन्हें किसी राज्य में राज्यपाल बनाया गया हो और जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया हो।

आपको बता दें कि देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 जून है।


Copy