नमन : सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस बिरसा समाधि स्थल और बिरसा चौक पर भगवान बिरसा को पुष्प अर्पित कर दी श्रर्द्धांजलि

Edited By:  |
Reported By:
naman naman

रांची : भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस आज. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मंडा की कुर्वानी की याद कर उन्हें नमन किया. राज्यपाल रमेश बैस भी बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस पहुंचे बिरसा चौक. मुख्यमंत्री और राज्यपाल रमेश बैस ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें याद किया.

राजधानी के कोकर डिस्टलरी पुल के पास भगवान बिरसा मुंडा की यादों से जुड़ा पवित्र स्थल है. यहां बिरसा मुंडा का पावन समाधि स्थल है. भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित होकर उन्हें नमन किया.


Copy