WFI Membership Suspended : खेलप्रेमियों को लगा बड़ा झटका, भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
WFI Membership Suspended : भारतीय खेल प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। जी हां, भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी गई है। अब भारतीय पहलवान तिरंगे के तले नहीं खेल पाएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद भारतीय खेल प्रेमी मायूस हो गये हैं।
भारतीय खेलप्रेमियों के लिए झटका
वर्ल्ड रेसलिंग की सर्वोच्च संस्था UWW यानी United World Wrestling federation ने वक्त पर चुनाव नहीं कराने के कारण भारतीय कुश्ती महासंघ को सस्पेंड कर दिया है, जिसका मतलब है कि भारतीय पहलवान आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय तिरंगे के तले नहीं खेल पाएंगे।
भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द
गौरतलब है कि WFI को पहले जनवरी में और फिर मई में निलंबित कर दिया गया था, जब भारत के शीर्ष पहलवानों ने इसकी कार्यप्रणाली का विरोध किया था और इसके तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। WFI के दैनिक मामलों का प्रबंधन वर्तमान में भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गठित भूपेंदर सिंह बाजवा की अध्यक्षता वाली तदर्थ समिति द्वारा किया जा रहा है।
समय पर चुनाव नहीं कराना बनी वजह
विदित है कि भारतीय कुश्ती संघ बीते कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने शोषण का आरोप लगाया था। दिल्ली के रामलीला मैदान से लेकर हरियाणा और उत्तराखंड तक हंगामा मचा रहा। पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन और कई राज्य इकाइयों की कानूनी याचिकाओं के चलते कुश्ती महासंघ को कई बार चुनाव टालना पड़ा।
आपको बता दें कि WFI के शासी निकाय में 15 पदों के लिए चुनाव 12 अगस्त को होने वाले थे। सोमवार को उत्तर प्रदेश से भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह सहित 4 उम्मीदवारों ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। अब चुनाव में हुई देरी के चलते यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी है।





