मनिता 2016 में IFS में हुई शामिल : प्रथम महिला एवं प्रथम भारतीय विदेश सेवा अधिकारी मनिता ने आज क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी,रांची के पद पर कार्यभार संभाला

Edited By:  |
Reported By:
manita 2016 mai ifs mai huyee shamil manita 2016 mai ifs mai huyee shamil

रांची: मनिता क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,रांची की अध्यक्षता करने वाली प्रथम महिला एवं प्रथम भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं. वे 2016 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुईं और वे रूसी भाषा की वक्ता हैं. मनिता ने मॉस्को और दुशांबे (तज़िकिस्तान) में भारतीय मिशनों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है.

भारत की वैक्सीन कूटनीति,मानवीय सहायता और संकट प्रबंधन से सम्बद्ध रहते हुए विदेश मंत्रालय के रैपिड रिस्पांस सेल में मनिता ने अवर सचिव के रूप में काम किया. भारतीय विदेश सेवा में नियुक्त होने से पहलेउन्होंने भारतीय राजस्व सेवाओं में सेवा की है और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम किया है.


Copy