मंदिर पहुंची NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार : द्रौपदी मुर्मू ने लगाया झाड़ू, नंदी से की कान में बातचीत

Edited By:  |
mandir pahuchi nda ki rashtrapati ummedwar mandir pahuchi nda ki rashtrapati ummedwar

DESK : NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह ओडिशा के मयूरभंज स्थित रायरंगपुर जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की है। वहीँ पूजा करने से पहले उन्होंने मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाया उसके बाद भगवान से आशीर्वाद लिया साथ ही उन्होंने मंदिर स्थित नंदी के कान में मनोकामना मांगी है।

बता दें कि मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया था। वहीं द्रौपदी मुर्मू का नाम सामने आने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, उन्हें जेड+ की सुरक्षा दी गई है। अब उनकी सुरक्षा में 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसी कड़ी में बुधवार सुबह मुर्मू रायरंगपुर में एक शिव मंदिर पहुंचीं और वहां पूजा करने से पहले मंदिर में झाड़ू लगाया।

उम्मीदवारी की घोषणा होने के बाद रायरंगपुर में अपने आवास पर मुर्मू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं आश्चर्यचकित और खुश हूं। मयूरभंज जिले से आने वाली एक आदिवासी महिला के रूप में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने आदिवासी महिला का चयन कर के बीजेपी के नारे 'सबका साथ सबका विश्वास' को सिद्ध कर दिया है।


Copy