महिला खिलाड़ी को दोस्तों ने ही दिया धोखा : 4 ने मिलकर किया गैंगरेप,3 अरेस्ट

Edited By:  |
mahila khiladi ko doston ne hi diya dhokha mahila khiladi ko doston ne hi diya dhokha

रांची : कॉमनवेल्थ गेम में जहां झारखंड की बेटियों ने गोल्ड मेडल लाकर देश का नाम ऊंचा किया है। वहीँ राजधानी रांची से एक महिला खिलाड़ी से शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल फुटबॉल मैच खेल कर घर लौट रही खिलाड़ी को अगवा कर उसके दोस्तों ने ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। मामला उजागर होते ही पुलिस ने 4 आरोपियों को धर दबोचा है।

जानकारी मिल रही है कि महिला फुटबॉल खिलाड़ी ओडिशा से मैच खेलकर बालसिरिंग रेलवे स्टेशन पर उतरी और घर जाने के लिए ऑटो बुक किया। इसी दौरान कुछ और युवक ऑटो में सवार हो गए और खिलाड़ी से छेड़खानी करने लगे। खिलाड़ी ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसे अगवा कर दशमफाल के जंगलों में ले गए और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान सभी आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की। फिर मंगलवार की सुबह नाबालिग खिलाड़ी को अपराधी जंगल से लेकर आए और दशमफाल के नजदीक छोड़कर फरार हो गए।

जिसके बाद खरसीदाग इलाके की रहने वाली पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला खिलाड़ी को मेडिकल के लिए भेज दिया है और त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना में संलिप्त बाकि आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है। महिला खिलाड़ी ने पुलिस को बताया है कि इन आरोपियों में उसका दोस्त भी शामिल था।


Copy