महिला इंस्पेक्टर को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित : बेहोश शख्स को कंधे पर ऑटोरिक्शा तक ले गई थीं, मुरीद हुई दुनिया

Edited By:  |
mahila inspector ko mukhymantri ne kiya sammanit mahila inspector ko mukhymantri ne kiya sammanit

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक महिला इंस्पेक्टर राजेश्वरी को उसकी जाबांजी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बारिश के दौरान बचाव कार्य के लिए आज सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने इस महिला अधिकारी की खूब सराहना की है। इस मौके पर पुलिस प्रशासन के मुखिया भी मौजूद थे।

दरअसल इस महिला इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। बारिश के कारण बेहोश हो चुके एक अनजान शख्स को अपने कंधे पर लेकर रेस्क्यू करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान ही किसी ने इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो गया है।

इस मामले में जब महिला इंस्पेक्टर से बात की गयी तो उन्होंने बताया की मुझे जानकारी मिली की एक आदमी इस बारिश में खुले आसमान के नीचे बेसुध पड़ा है। जानकारी मिलते ही मैं तुरंत उस लोकेशन पर जा पहुंची जहाँ वो आदमी जमीन पर पड़ा था। प्राथमिक उपचार देने के साथ ही उस बेहोश आदमी को मैं अपने कंधे पर उठा कर ऑटो तक लेकर गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले गई।

इस दौरान उसकी मां भी हमारे साथ ही थी। वो बहुत ज्यादा घबराई हुई थी इसीलिए मैंने उन्हें चिंता ना करने का आश्वासन दिया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने भी शख्स का इलाज शुरु करने के बाद बताया की मरीज की हालत खतरे से बाहर है इसे सही समय पर अस्पताल लाया गया है।

इस मामले में चेन्नई पुलिस आयुक्त शंकर जीवालो ने कहा है कि इंस्पेक्टर राजेश्वरी ने बेहतरीन काम किया है। इंस्पेक्टर राजेश्वरी ने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे एक बेहोश आदमी को उठाया और उसे अस्पताल पहुंचाया है। उन्होंने पुलिस डिपार्टमेंट का सर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

वहीँ वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद आम जनता भी इस महिला इंस्पेक्टर की मुरीद हो चुकी है।


Copy