महाराष्ट्र में हो गया खेला ! : उद्धव के किले में सेंध, 20 विधायकों को ले उड़े मंत्री एकनाथ शिंदे

Edited By:  |
maharashtra me ho gya khela maharashtra me ho gya khela

DESK : खबर है महाराष्ट्र से जहां उद्धव सरकार के सत्ता पलट के संकेत अब मिलने लगे हैं। महाराष्ट्र में सोमवार को हुए MLC चुनाव के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीँ अब मंगलवार को पार्टी के 2 दर्जन से ज्यादा विधायकों के बागी होने की जानकारी मिल रही है। साथ ही यह भी खबर है कि महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे जो कि अपनी ही सरकार से नाराज चल रहे थे, अब पार्टी के 20 विधायकों के साथ गुजरात में डेरा डाल दिया है।

आपको बता दें कि मंत्री एकनाथ शिंदे पार्टी के नेतृत्व से नाराज नाराज चल रहे थे। इसी नाराजगी को लेकर उन्होंने बगावती रुख इख़्तियार किया है। इस दौरान उन्होंने 15 विधायकों के साथ गुजरात के सूरत शहर में डेरा डाल दिया है। वहीँ 5 और विधायक भी उनके संपर्क में हैं। होटल के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। कल हुए महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए सोमवार को चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 2-2 सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस को 1 ही सीट से संतोष करना पड़ा।

वहीँ एकनाथ शिंदे के इस कदम से महा विकास अघाडी सरकार का नेतृत्व करने वाली शिवसेना पार्टी में विभाजन के खतरे का सामना कर रही है। शिंदे 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें वह अपने आगे के प्लान के बारे में बता सकते हैं। एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायक शिवसेना से अलग होते हैं तो महा विकास अघाडी सरकार संकट में पड़ जाएगी। महा विकास अघाडी सरकार के पास कुल विधायक हैं, जिसमें शिवसेना के 56, एनसीपी के 53, कांग्रेस के 44, बहुजन विकास अघाडी के 3, सपा के 2 और अन्य के 11 विधायक हैं।


Copy