चाचा-भतीजा के बीच जुबानी जंग जारी : LJP की 21 वां स्थापना दिवस पर दोनो गुटों ने अलग-अलग काटा केक

Edited By:  |
LJP KO LEKAR CHACHA-BHATIJA ME JANG JARI LJP KO LEKAR CHACHA-BHATIJA ME JANG JARI

PATNA:- स्व रामविलास पासवान की लोजपा दो गुट में विभाजित हो चुकी है जिसमें एक गुट का नेतृत्व उनके छोटे भाई सह केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और दूसरे गुट का नेतृत्व उनके बेटे चिराग पासवान कर रहें हैं ।असली लोजपा दिखाने के लिए चाचा पारस और भतीजे चिराग के बीच दावा प्रतिदावा का खेल लगातार चल रहा है।

इस कड़ी में लोजपा की 21 वां स्थापना दिवस पर पर चाचा-भतीजा ने अलग अलग समारोह आयोजित किया जिसमें 21 पौंड का केक काटा गया।इस अवसर पर चाचा और भतीजे ने खुद को स्व. रामविलास पासवान की लोजपा का असली हकदार बताया और एक दूसरे पर प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से निशाना साधा।

बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल चिराग पासवान ने अपने पिता स्व रामविलास के कार्य को याद करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग की।चाचा पारस पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि चिराग पासवान शेर का बेटा है और किसी से डरने वाला नही है।उनके पिता ने 21 साल तक अपने खून पसीना से लोजपा को सींचा था।उन्हौने कई सांसद और विधायक को बनाया पर अपने फायदे के लिए पार्टी को तोड़ा गया है पर असली लोजपा उनकी ही पार्टी है और आनेवाले समय में उनकी पार्टी बिहार में सरकार बनाएगी।

वहीं दूसरी ओर स्व रानविलास पासवान के भाई सह केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और उनके गुट के प्रिंसराज ने दिल्ली और पटना में लोजपा की 21 वां स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।पशुपति कुमार पारस ने खुद को लोजपा और स्व रामविलास पासवान के विचार को आगे बढाने वाला कार्यकर्ता बताया।उन्हौने चिराग पासवान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने व्यवहार में बदलाव लाना पड़ेगा क्योकि उनके व्यवहार की वजह से ही पार्टी की ये स्थिति हुई है और 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है।


Copy