कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी पटना : बढ़ा ठंड का असर, यहां जानें कितना रहा तापमान

Edited By:  |
kohre ki chadar me lipti rajdhani patna kohre ki chadar me lipti rajdhani patna

पटना : राजधानी समेत बिहार के सभी जिलों में ठंड का मौसम अब रफ्तार पकड़ने लगा है। पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है। इसके प्रभाव से लोगों को सुबह और शाम में ठंड का अहसास हो रहा है। वहीँ मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की गई है।

आपको बता दें कि मंगलवार को गया के तापमान में सामान्य से 3 डिग्री की गिरावट के साथ 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। इधर राजधानी पटना की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान के जानकारों की मानें तो पूरे महीने तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान-

पटना 13.4

गया 9.6

औरंगाबाद 10.6

रोहतास 11.0

मुजफ्फरपुर 16.6

भागलपुर 15.4

शेखपुरा 13.4

बांका 12.3

सबौर 12.0

कटिहार 15.1

सीतामढ़ी 13.6

नवादा 12.7

(न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Copy