कोहरा का कहर : ECR ने 23 जोड़ी ट्रेन को तीन माह के लिए किया रद्द

Edited By:  |
KOHRA KO LEKAR ECR NE 46 TRAIN KIYA CANCEL,YATRIO KO HOGI PARESHANI KOHRA KO LEKAR ECR NE 46 TRAIN KIYA CANCEL,YATRIO KO HOGI PARESHANI

PATNA:-बिहार और यूपी समेत देश के कई राज्यों में ठंढ का असर दिखने लगा है..और आमलोग अपने अपने स्तर से इसससे बचाव कर रहें हैं वहीं ठंढ के इस मौसम में कोहरा भी गिरने लगा है जिसका असर आमलोगों के साथ ही ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ने लगा है।इस असर को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 23 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। ये ट्रेनें 1 दिसंबर 2021 से 1 मार्च 2022 तक रद्द रहेंगी।इनमें से अधिकांश ट्रेन यूपी और बिहार से होकर गुजरती है।

इसके साथ ही कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ किया जाएगा।इसके अलावा 21 जोड़ी (42) ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गई है। जिन 23 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।उसकी सूची नीचे दी जा रही है-

11306/ 11105 झांसी कोलकाता झांसी 3 दिसंबर से 27 फरवरी
15624 /15623 कामाख्या भगत की कोठी कामाख्या 3 दिसंबर से 1 मार्च
15903 /15904 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ 6 दिसंबर से 2 मार्च
12529 /12530 पाटलिपुत्र लखनऊ पाटलिपुत्र 1 दिसंबर से 28 फरवरी
15162/ 15161 बनारस मुजफ्फरपुर बनारस 1 दिसंबर से 28 फरवरी
14004 /14003 नई दिल्ली मालदा टाउन नई दिल्ली 2 दिसंबर से 1 मार्च
12988 /12987 अजमेर सियालदह अजमेर 1 दिसंबर से 1 मार्च
12325 /12326 कोलकाता नांगल डैम कोलकाता एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 26 फरवरी
12357/ 12358 कोलकाता अमृतसर कोलकाता 30 नवंबर से 28 फरवरी
13429/ 13430 मालदा टाउन आनंद विहार मालदा टाउन 3 दिसंबर से 26 फरवरी
12583 /12385 हटिया आनंद विहार हटिया 1 दिसंबर से 28 फरवरी
12585 /12586 आनंद विहार संतरागाछी आनंद विहार 6 दिसंबर से 1 मार्च
18103/ 18104 टाटा अमृतसर टाटा 1 दिसंबर से 2 मार्च
15707 /15708 कटिहार अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 3 मार्च
15955 /15956 कामाख्या दिल्ली कामाख्या 1 दिसंबर से 2 मार्च
14534 /14533 अंबाला कैंट बरौनी अंबाला कैंट 4 दिसंबर से 28 फरवरी
14006 /14005 आनंद विहार सीतामढ़ी आनंद विहार 1 दिसंबर से 2 मार्च
14674/ 14673 अमृतसर जयनगर अमृतसर 3 दिसंबर से 28 फरवरी
15624/ 15623 कामाख्या भगत की कोठी कामाख्या 3 दिसंबर से 1 मार्च
12177/ 12178 हावड़ा मथुरा हावड़ा 3 दिसंबर से 28 फरवरी
12873 /12874 हटिया आनंद विहार हटिया 30 नवंबर से 1 मार्च
22857 /22858 संतरागाछी आनंद विहार संतरागाछी 6 दिसंबर से 1 मार्च
18103/ 18104 टाटा अमृतसर टाटा 29 नवंबर से 2 मार्च



Copy