देवघर पुलिस की बड़ी सफलता : अपहरण व लूटकांड का खुलासा, महिला समेत चार गिरफ्तार

Edited By:  |
Kidnapping and robbery revealed, four including woman arrested Kidnapping and robbery revealed, four including woman arrested

देवघर:-देवघर पुलिस ने5नवंबर को हुए एक सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट की घटना का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के एक व्यक्ति के साथ देवघर में अपहरण एवं लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित द्वारा नगर थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई।

आरक्षी अधीक्षक सौरभ के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह में शामिल महिला की भूमिका पूरे घटनाक्रम में अहम रही है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई मोबाइल भी बरामद किए हैं।

आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी देवघर पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।