कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार की हार्ट अटैक से मौत : कर्नाटक के कई इलाकों में धारा 144 लागू ,सभी थिएटर हुए बंद

Edited By:  |
kannad actor puneet rajkumar ki heart attack se maut kannad actor puneet rajkumar ki heart attack se maut

बेंगलुरु : कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का वर्कआउट के दौरान ही दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद 46 वर्षीय पुनीत राजकुमार को बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उन्हें ICU में एडमिट कराया गया लेकिन उन्हें बचने का हरसंभव प्रयास किये जाने के बाद भी बचाया नहीं जा सका।

पुनीत के निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर दौड़ गयी है। एक-एक कर राज्य में सभी सिनेमा हॉल बंद किए जा रहे हैं। कन्नड़ स्टार के फैन्स को काबू में करने के लिए शहर के कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गयी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी अस्पताल पहुंचे हैं।

पुनीत के पिता राजकुमार दक्षिण भारत सिनेमा के आइकॉन थे। वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पहले कलाकार थे, जिन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। चंदन तस्कर वीरप्पन ने तमिलनाडु से उनका अपहरण कर लिया था।

पुनीत राजकुमार ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू की थी। पुनीत को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।


Copy